jhankar
ब्रेकिंग
एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

Harda News: आंगनवाड़ी केन्द्र व अस्पतालों में महिलाओं को स्तनपान का महत्व समझाया

हरदा : विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हरदा जिले में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान का सही तरीका बताया जा रहा है और स्तनपान के तहत्व के बारे में समझाया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित आंगनवाड़ी में स्तनपान सप्ताह मनाया गया, जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं को बच्चों के जन्म के तुरंत बाद से 6 माह तक केवल मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी गई। महिलाओं को समझाया गया कि बच्चों को ऊपरी आहार 6 माह की आयु के बाद ही दिया जाए। इस संबंध में महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति अनिता अग्रवाल ने किया। इस दौरान महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशिता गुर्जर ने प्रसूता महिलाओं को स्तनपान का महत्व और स्तनपान के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।