jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Big News Nemavar: नर्मदा नदी पुल में हुआ छेद, हादसे की आशंका, अभी भी गुजर रहे ओवर लोड वाहन!

सुमित खत्री, नेमावर, हंडिया : शुक्रवार को हंडिया नेमावर के बीच नर्मदा नदी में पुल के बीच में एक जगह बड़ा छेद हो गया। ऐसी स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि अभी वाहनों का आवागमन जारी है। स्थानीय लोगो ने अधिकारियों को सूचना दे दी है। मालूम हो कि लगातार बारिश हो रही है। वही देवास हरदा दो जिले को जोड़ने वाले पुल में कई जगह गड्डे है। लेकिन ये पहला गड्ढा है। जिसमें डामर कांक्रीट का हिस्सा नीचे गिर गया। अगर शीघ्र ही प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और ओवर लोडिंग वाहन गुजरते रहे तो बड़ा हादसा हो सकता है।इधर बीते कल हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए गड़े भरने के निर्देश दिए थे। हंडिया की और से नेमावर जाते समय पुल पर कुछ स्थानों पर विभाग के द्वारा गड्डे की मरम्मत की गई थी।

पुल में गड्डे की सूचना मिलते ही। अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल – नर्मदा नदी पुल में गड्डे की सूचना मिलते ही कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर मौके पर जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया और एसडीएम तहसीलदार और हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। और यातायात व्यवस्था संभाली।

- Install Android App -

हरदा : दो करोड़ की लागत से बन रहा पुल, ठेकेदार ने नहीं बनाया वैकल्पिक पुल, ग्रामीण हो रहे परेशान!