jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Harda News: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश टांक बने रेडक्रास प्रबन्धन समिति अध्यक्ष

हरदा : कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को रेडक्रास प्रबन्धन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों से कलेक्ट्रेट में भेंट की। उन्होंने रेडक्रास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश टांक और अन्य सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई दी। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश टांक जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि रेडक्रास समिति की मासिक बैठक नियमित रूप से ली जाएगी और हर माह कुछ न कुछ गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सदस्यों से कहा कि वृद्धाश्रम में जाकर –

- Install Android App -

वृद्धजनों की समस्याएं देखें और उनके निराकरण के लिए आवश्यक योगदान करें। रेडक्रास समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ त्यौहार मनाएंगे।

नर्मदापूरम : वन विभाग के द्वारा 57 आदिवासी परिवारों को दिए गए बेदखली के आदेश एवं आपराधिक प्रकरण हुए निरस्त