jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

Harda News: बालिका छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर व पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न


हरदा :
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में पंज-ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा के बालिका छात्रावास में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी श्रीमती चेतना रूसिया ने उपस्थित छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने की  समझाईश दी। उन्होने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष के सभी बालक एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, इसलिए प्रत्येक बच्चा चाहे वह गरीब वर्ग का ही क्यों न हो, प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार रखता है।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
शिविर आयोजन के बाद विभिन्न प्रजातियों के  फलदार व छायादार पौधोें का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती सीमा निराला, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सरिता तोमर, विद्यार्थीगण व पैरालीगल वॉलेंटियर भी उपस्थित थे।