हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणो का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने के लिये प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला अधिवक्ता संघ, हरदा के सभी अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती शर्मा ने बताया कि आगामी 14 सितम्बर को जिला मुख्यालय हरदा और सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित होने वाली लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण पर विमर्श कर राजीनामा के आधार पर निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने नगर पालिका के संपत्ति कर, जलकर आदि प्रकरणों में शासन द्वारा प्रदान की जा रही छूट की जानकारी उपस्थित अधिवक्तागण को दी। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार यादव, नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री रोहित कुमार, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री संजय शांडिल्य, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट एवं अन्य न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप
हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल...
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग
रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश
खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज
कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू
जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
