jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda News: लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों के निराकरण हेतु बैठक संपन्न

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने के लिये प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बीमा कंपनी के अधिकारी व अधिवक्तागण, क्लेमेंट व नॉन क्लेमेंट के अधिवक्तागण तथा अन्य अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती शर्मा ने नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीशगण द्वारा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में अभी तक किये गये कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण करने पर विमर्श किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने ऐसे प्रकरण जिनमें बीमा पॉलिसी संबंधी कोई ब्रीच नहीं है, ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से विचार में लेकर अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
बैठक में विशेष न्यायाधीश श्रीमती संगीता यादव, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार यादव, नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री रोहित कुमार, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री ऋषि पारे, श्री एम.एस. चौहान, श्री विष्णु कौशल, श्री रेवाराम पटेल, श्री लोकेश जाट, क्लेमेंट के अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित थे।