हरदा : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में पंज-ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा के बालिका छात्रावास में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी श्रीमती चेतना रूसिया ने उपस्थित छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने की समझाईश दी। उन्होने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष के सभी बालक एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, इसलिए प्रत्येक बच्चा चाहे वह गरीब वर्ग का ही क्यों न हो, प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार रखता है।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
शिविर आयोजन के बाद विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधोें का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती सीमा निराला, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सरिता तोमर, विद्यार्थीगण व पैरालीगल वॉलेंटियर भी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप
हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल...
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग
रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश
खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज
कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू
जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
