jhankar
ब्रेकिंग
ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज की शिक्षा समिति ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं क...

पुलिस ने बचाई बीमार युवक की जानः  युवक ने पत्नी को कॉल कर बताया था खून की उल्टी हो रही है, साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पहुंचाया अस्पताल

अनिल उपाध्याय    खातेगांव 

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने एक युवक की जान बचाई। बुधवार दोपहर में रमेश निवासी देवसिराल्या ने थाने पर आकर सूचना दी कि मेरे पुत्र केवलराम का उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आया कि मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब होकर मुझे खून की उल्टी हो रही है। इसके बाद फोन कट हो गया। बार-बार संपर्क करने के बाद भी कॉल रिसिव नहीं कर रहा है।

- Install Android App -

कन्नौद टीआई तहजीब काजी ने बताया कि हमने मामले को गंभीरता से लिया। तत्काल साइबर सेल से तकनीकी मदद ली और उसकी लोकेशन ट्रेस की। केवलराम की लोकेशन भोपाल-हरणगांव जंगल के रास्ते पर मिली। इसके बाद तत्काल डायल 100 व पुलिस को केवलराम की तलाश व सहायता के लिए रवाना किया। सायबर सेल से प्राप्त लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने बीमार को रिकवर किया।

प्राथमिक उपचार के बाद कन्नौद अस्पताल में इलाज कराया और परिजन को सौंपा। तकनीकी जानकारी से यह कार्रवाई 20 मिनट में की गई। कार्रवाई में साइबर सेल प्रआर शिवप्रतापसिंह, आर राजेंद्र, देवेंद्र, सैनिक गोविंद व पायलेट विकास व देवराज का सहयोग रहा।