jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

नर्मदा मैय्या की जय बोली और पुल से नर्मदा नदी में कूद गया हरदा निवासी एक बुजुर्ग , केवट व होमगार्ड जवान ने बचाया

नेमावर के सिद्धनाथ की घटना, बुजुर्ग मानसिक रूप से था परेशान

 

अनिल उपाध्यया   खातेगांव 

- Install Android App -

नेमावर के सिद्धनाथ घाट पर गुरुवार दोपहर को एक बुजुर्ग ने नर्मदा मैय्या का जयकारा लगाकर ब्रिज से नदी में छल्लांग लगा दी। बुजुर्ग को डूबता देख वहां मौजूद श्रद्धालु घबरा गए। घटना के वक्त घाट पर स्नान करने वाली अधिकांश महिला श्रद्धालु ही मौजूद थी। बुजुर्ग को यूं नदी में कूदता देख महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर तैनात होमगार्ड पुलिस कर्मी और केवटों ने तुरंत नर्मदा में छलांग लगाई और बुजुर्ग को बचाया। बुजुर्ग ने पुलिस को खुदकुशी का प्रयास करने का कारण मानसिक परेशानी बताया है।

पूछताछ के दौरान बुजुर्ग ने अपना नाम जयप्रकाश राजपूत ( 60 ) निवासी हरदा बताया। बुजुर्ग का कहना था कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस जवान व अन्य लोगों ने बुजुर्ग को काफी समझाया। कुछ देर बाद बुजुर्ग सामान्य हुआ, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी परिजन के पहुंचने के बाद बुजुर्ग को परिजनों के साथ हरदा रवाना किया गया