jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

गाजियाबाद मे महिला ने 3 बेटियो को एक साथ जन्म दिया, महिला की पहली डिलेवरी थी माँ बेटियाँ स्वस्थ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश। प्रदेश के गाजियाबाद शहर के साहिबाबाद से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर आई है जहां क्षेत्र में स्थित ‘ईएसआईसी अस्पताल’ में एक महिला ने पहली डिलेवरी में एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया है।सुखद बात ये है कि मां और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

एक साथ जन्मी 3 बच्चियो की खबर से पूरे परिवार मे खुशी का माहौल है इस मौके पर परिवार ने अस्पताल स्टॉफ को मिठाई खिलाई और इसे लक्ष्मी जी का आगमन माना है।

मां और तीनों बच्चियां स्वस्थ

- Install Android App -

अस्पताल की मेडिकल अधीक्षक सुरिंदर कौर ने बताया कि साहिबाबाद की रहने वाली अंशुल शर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर ‘ईएसआईसी अस्पताल’ लाया गया था। यहां अस्पताल की स्त्री रोग एवं बाल चिकित्सा और एनेस्थीसिया की टीम ने मिलकर सफलतापूर्वक प्रसव कराया। यह अंशुल शर्मा की पहली प्रेग्नेंसी थी, जिसमें उन्होंने एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया। तीनों बच्चियां देखने एक जैसी लग रही हैं।

अस्पताल स्टाफ की समझदारी से सफल ऑपरेशन

अस्पताल में तैनात चिकित्सक टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरी देखभाल और सावधानी से इस प्रसव को अंजाम दिया।

नवजात और उनकी मां का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।मां और बच्चियों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है और उनकी पूरी देखभाल की जा रही है।