हरदा : बीती रात जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के खिरकिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई विवाद के दौरान एक युवक की मौत और दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ,जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक रोहित पिता बलवंत सिंह चौहान उम्र 27 साल निवासी सुभाष वार्ड खिरकिया की मौत,जबकि ऋषभ पासी एवं दीपक केवट को आई गम्भीर चोट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सूत्रों की माने तो गत वर्ष नवरात्रि में हुए विवाद की रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। विवाद देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ थ। इधर मृतक के शव का आज सुबह पीएम डॉक्टरों द्वारा किया गया। शव परिजनों को सौप दिया गया। घटना के बाद शहर में आमजन में आक्रोश व्याप्त है।
खबर आगे अपडेट हो रही,,।