jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

5 साल की मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के अपराधी को फांसी की सजा दिलाने की हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री से की गई मांग, 

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले के सिराली में 05 वर्ष की मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के अपराधी को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई है। जिससे कि पीड़िता को न्याय मिल सके।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले के सिराली में दिनांक 23/09/2024 सोमवार रात्रि को 05 वर्ष की मासूम बालिका के साथ आरोपी सुनिल कोरकू के द्वारा दुष्कर्म किया गया एवं बालिका को अचैत अवस्था में नदी किनारे छोड़ कर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी आज दिनांक तक नही हुई है। जिससे की क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है। इस हेतु मेरा आपसे अनुरोध है कि दुष्कर्म के अपराधी को तत्काल गिरफ्तार कर फास्टट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाया जावे एवं आरोपी को फासी की सजा दिलाई जावे। जिससे की इस प्रकार के अमानवीय कृत्य की पुनरावृति न हो। पीड़ित बालिका को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जावे एवं पीड़िता की शिक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा उठाई जावे। उक्त पत्र की प्रतिलिपि हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रमुख सचिव गृह विभाग म.प्र. शासन भोपाल, आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम, कलेक्टर जिला-हरदा एवं पुलिस अधीक्षक, जिला-हरदा की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है