jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

बड़ी दुखद खबर: जितिया पर्व के दौरान नदी-तालाबों में डूबने से 27 बच्चो सहित 41 लोगों की मौत! मुख्यमंत्री शोक संवेदना व्यक्त की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार।प्रदेश मे अनेक जिलो में बारिश और बांध का पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति भी विकराल बनी हुई है।अभी गंगा नदी का जलस्तर धीरे धीरे घट रहा है लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं।

नहाने के दौरान हुई 41 मौत

प्रदेश मे विभिन्न घटनाओ से जानकारी सामने आ रही के अनुसार बुधवार को विभिन्न घटनाओं में 27 बच्चों समेत 41 लोग डूब गए। ये बच्चे जितिया पर्व पर नदी स्नान की परंपरा के तहत अपनी-अपनी मां के साथ नदी-तालाबों में स्नान करने गए थे।

मृतकों में औरंगाबाद के आठ, कैमूर के छह, सारण के पांच, सिवान के तीन, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण के दो-दो तथा पटना का एक बच्चा शामिल हैं।इनके अलावा, भागलपुर और पटना में तीन-तीन, सुपौल में दो और मुंगेर, बांका, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

- Install Android App -

सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर शोक संवेदना व्यक्त की है।लोगो को सुरक्षित स्थान पर ठहरने को कहा है साथ ही सम्बंधित जिला आधिकरियो को आवशयक निर्देश दिए।

नदी का पानी खेतों में पहुंचा

पश्चिम चंपारण जिले में लौरिया प्रखंड में हरहा नदी का सुरक्षा बांध करीब सात फीट की लंबाई में ध्वस्त हो गया। इसके बाद नदी का पानी खेतों में बहने लगा।