jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

हरदा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भोपाल मे विशाल उपवास मे शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

हरदा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार हो रही बच्चियों, महिलाओं के साथ अत्याचार, दुर्व्यवहार और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में, और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कल दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को एक प्रदेश स्तरीय विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जवाहर भवन, रोशनपुर चौराहा, भोपाल में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और सह प्रभारी संजय दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के राज में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, और यह उपवास कार्यक्रम इस अत्याचार के खिलाफ हमारा विरोध दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से अपने साथियों सहित उपस्थित हों और इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पूरे हरदा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिला कांग्रेस के नेतृत्व में उपवास करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का संकल्प है, और हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि हम इसे सफल बनाने में अपनी पूरी शक्ति और समर्थन प्रदान करें।