jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

हरदा: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर बोरपानी का पंचायत सचिव निलंबित

हरदा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत बोरपानी के सचिव व बीएलओ श्री पूनम सिंह देवड़ा को मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

- Install Android App -

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी रहेगा। उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के तहत बोरपानी के बीएलओ श्री पूनम सिंह को 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवम्बर तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियां प्राप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

गत दिनों आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री के.जी. तिवारी के बोरपानी प्रवास में निरीक्षण के दौरान श्री देवड़ा अनुपस्थित पाये गये थे, जिस पर यह कार्यवाही की गई।