jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने सिद्धेश्वर बैराज के निर्माण कार्य का किया अवलोकन: 

हरदा, /* पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने भमोरी, हंडिया, हरदा में निर्माणाधीन सिद्धेश्वर बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई एवं जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का अवलोकन कर संबंधित को गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री रहते हुए  कमल पटेल के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुई ₹1294.27 करोड़ लागत की इस परियोजना से हरदा जिले की हंडिया तहसील के 68, खिरकिया के 25, टिमरनी के 21 और हरदा तहसील के 4 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इसी के साथ विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से जिला हरदा को शत्-प्रतिशत सिंचित जिला बनाने का सपना हमारा साकार हो रहा है। उक्त परियोजना से 26 हजार 890 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और पाइप केनाल के माध्यम से किसानों को नर्मदा जल उपलब्ध हो सकेगा साथ ही 25 मेगा वॉट की बिजली का भी उत्पादन किया जाएगा।

कमल पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा मैं हरदा जिले के समस्त किसान साथियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हरदा को शत् प्रतिशत सिंचित जिला बनाने के प्रकल्प को पूरा किया जा रहा है साथी ही समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई भी देता हूं।