jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

टिमरनी: बाड़े में बने टप्पर में लगी आग 3 मवेशियों की मौत, 3 गंभीर घायल , फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू।

हरदा। शुक्रवार को  टिमरनी  तहसील के ग्राम सौताड़ा गांव के किसान के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की चपेट में आने से 6 मवेशी झुलस गए। जिनमें 3 की मौत हो गई। आग में 50 पाइप और कृषि यंत्र भी जल गए। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार किसान हरकिशन गौर के टप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगी। कमरे में 50 से ज्यादा सिंचाई के लिए पाइप और कृषि सामग्री रखी हुई थी। पीड़ित किसान के बेटे सुदीप गौर ने बताया कि माता-पिता शादी में गए हुए थे। दोनों भाई घर पर थे।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो भीतर बंधे 6 मवेशियों में से दो भैस और एक गाय की मौत हो चुकी थी। अन्य तीन बुरी तरह से झुलस गए थे। दो कमरों में रखा भूसा और 50 पाइप सहित अन्य कृषि सामग्री भी जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

इधर ग्राम पंचायत और पटवारी ने घटना के बारे में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी।