jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

New Year 2025: नए साल पर बनाएं इंदौर घूमने का मजेदार प्लान, ये जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार!

New Year 2025: दोस्तों, नया साल बस दस्तक देने वाला है और यकीनन आप भी अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप इस बार कुछ खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। इंदौर को न केवल “मिनी मुंबई” कहा जाता है, बल्कि यह अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं Indore Tourism Places के बारे में, जहां आप नए साल की शुरुआत यादगार बना सकते हैं

बड़ा गणपति मंदिर – आध्यात्मिक शुरुआत के लिए परफेक्ट जगह

दोस्तों, इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर हिंदू धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यहां भगवान गणेश की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित है, जो देश की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमाओं में से एक है। अगर आप नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

इंदौर का चिड़ियाघर – वाइल्डलाइफ के शौकीनों के लिए खास

अगर आप जानवरों और पक्षियों को करीब से देखने का शौक रखते हैं, तो इंदौर का चिड़ियाघर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको शेर, हिरण, भालू, सांप, और कई प्रकार के पक्षी और वन्य जीव देखने को मिलेंगे। बच्चों के साथ यह जगह और भी मजेदार बन जाती है।

कांच मंदिर – कला और शांति का संगम

इंदौर का कांच मंदिर एक अद्भुत जैन मंदिर है, जो पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। यह मंदिर अपनी बेहतरीन नक़्क़ाशी और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। नए साल पर यहां जाकर आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।

राजवाड़ा पैलेस – इंदौर की पहचान

इंदौर का राजवाड़ा पैलेस ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इसका निर्माण होलकर शासकों ने करवाया था। यहां का खूबसूरत गार्डन, कृत्रिम झरने और रानी अहिल्या बाई की मूर्ति इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। दोस्तों, अगर आप इतिहास और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

- Install Android App -

लालबाग पैलेस – इतिहास और भव्यता का प्रतीक

अब इसे संग्रहालय में बदल दिया गया है। यहां आप सिक्कों, कलाकृतियों और होलकर वंश के शाही इतिहास को देख सकते हैं। ध्यान दें, इसे देखने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है।

क्यों है इंदौर घूमने लायक?

दोस्तों, इंदौर सिर्फ अपने पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार खाने और स्वच्छता के लिए भी जाना जाता है। यहां के पोहा-जलेबी, सराफा बाजार के स्ट्रीट फूड और 56 दुकान पर मिलने वाले खाने को ट्राई करना न भूलें।

कैसे पहुंचे इंदौर?

  • हवाई मार्ग: इंदौर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग: इंदौर रेलवे स्टेशन भी देश के बड़े शहरों से अच्छी तरह कनेक्टेड है।
  • सड़क मार्ग: आप बस या अपनी गाड़ी से भी इंदौर पहुंच सकते हैं।

नए साल पर इंदौर घूमने का सही समय

नया साल मनाने का प्लान हो, तो दिसंबर के अंत से जनवरी की शुरुआत तक इंदौर का मौसम बेहद सुहावना होता है। हल्की ठंड और साफ-सुथरी सड़कों के बीच घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।

दोस्तों, इस बार नए साल पर इंदौर की इन फेमस जगहों को एक्सप्लोर करें और अपने ट्रिप को यादगार बनाएं। चाहे आप दोस्तों के साथ हों, फैमिली के साथ या पार्टनर के साथ, इंदौर हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है।

तो जल्दी से अपना बैग पैक करें, और Indore Tourism Places पर इस नए साल को शानदार बनाएं।

यह भी पढ़े:- मनमोहन सिंह की संपत्ति: जानें पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी, कहां हैं उनके…