jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 18 बालिका वर्ग की ट्रायल  शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार हरदा : हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जी की जयंती Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हंडिया : नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति नदी में गिरा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। हंडिया : नेमावर में गुर्जर शक्ति का प्रदर्शन, एकजुटता के मंच से बदले समीकरणों के संकेत हरदा : 22 मार्च को सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण हरदा आयेंगे। नेहरू स्टेडियम पर होगी जनसभा ! हरदा : एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन प्रेस वार्ता: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मुख्यमंत्री , प्रभारी मंत्री, भाजपा नेताओं से पूछे सव... हरदा : अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अशोक पाराशर महामंत्री,संदीप प...

हरदा: जिला पुलिस ने किया ग्राम बालागाँव में संवाद सम्मेलन का आयोजन! एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संवाद! देखे वीडियो

ग्रामीण जनों को सायबर, महिला संबंधि अपराध, यातायात जागरूकता , नशा मुक्त समाज विषयों पर किया जागरूक

हरदा। जिला पुलिस बल हरदा द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालागांव में एक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को सायबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, नशा मुक्त समाज, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी अर्चना शर्मा, डीएसपी महिला सेल अरुणा सिंह, रनि. रजनी गुर्जर, एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर रक्षा समिति सदस्यों एवं ग्रामीणजनों को सायबर अपराध के विभिन्न प्रकारों जैसे लालच देकर ऑन लाईन ठगी , आँन लाईन गिरफ्तारी कर धमकाना, सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके किसी की छवि खराब करना या धमकाना। जैसे आपराधों के संबंध में चर्चा कर बचने के उपाय बताये गये ।

- Install Android App -

महिला संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुये उन्हे महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एवं घरेलू हिंसा और अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर समाधान के उपाय बताए गए।

नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान पर चर्चा करते हुये युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, और गति सीमा का पालन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। एवं सदस्यों को टी-शर्ट वितरण किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों के सवालों के जवाब देकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।