प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने पत्नी को मरवाया: पत्नि को जहर का इंजेक्शम देने के लिए डॉक्टर को 3 लाख की सुपारी दी
पति और पत्नि का रिश्ता जन्म जन्मांतर का माना जाता है। एक पत्नी अपने पति पर सबसे ज्यादा विश्वास करती मगर जब वही दगाबाज हो और जान का दुश्मन बन बैठा हो,पढिये पूरी खबर
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। प्रदेश के बरेली में एक पति पत्नि और वो का मामला प्रकाश मे आया जहां पति ने प्रेमिका के लिए पत्नि को ठिकाने लगा दिया।पुलिस ने मामले में कार्यवाही कर खुलासा किया।
सिपाही रवि ने प्रेमिका के लिए पत्नी मीनू की हत्या करवाई। उसने डेंटल डॉक्टर शानू को 3 लाख की सुपारी दी, जिसने नर्सिंग असिस्टेंट जतिन के साथ मिलकर 22 फरवरी को इंजेक्शन से हत्या की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।पुलिस ने
सिपाही और उसके दोनों मददगारों को पकड़ लिया है।
आरोपी की 3 बेटियां भी है।
आरोपी सिपाही रवि बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। उसकी रामपुर के ही थाना शहजादनगर के गांव बकनौरी निवासी जगदीश की पुत्री मीनू से साल 2015 में शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां थीं। वह मूल रूप से रामपुर के थाना मिलक के गांव सियारी का रने वाला है। वह परिवार के साथ पीएसी आठवीं वाहिनी के सरकारी आवास में रहता था। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने तबाया कि रवि भूत-प्रेत में विश्वास करता था। उसका मानना था कि मीनू पर किसी भूत का साया है। वह उसको एक तांत्रिक के पास ले जाता था। इस दौरान उसकी एक रिश्तेदार महिला से प्रेम संबंध बन गए। वह उससे शादी करना चाहता था।इस शादी में सबसे बड़ी रुकावट मीनू थी।
पत्नि को हटाने बनाई प्लानिंग
रवि ने तय किया कि वह मीनू की हत्या कर देगा। उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई। वह अपनी कार को दिखाने के लिए शानू डेंटर के पास जाता था। इस दौरान दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई।उसने शानू को तीन लाख रुपये में पत्नी की हत्या की सुपारी दी। शानू ने नर्सिंग असिस्टेंट जतिन को भी इसका हिस्सा बना लिया।
प्लाट दिखाने के बहाने लगवा दिए जहर के इजेक्शन
रवि ने 22 फरवरी के दिन मीनू से कहा कि हम प्लॉट देखने चलते हैं। वह फरीदापुर पहुंचे, जहां जतिन और शानू उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों प्लॉट बेचने वाले बने थे। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठ गए।जतिन ने मीनू के गले और हाथ में इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद शानू ने जेवर उतार लिए, जिससे वारदात लूट की लगे। रवि कार से उतरकर पास में ही मौजूद यूकेलिप्टस के बाग में पहुंच गया। यहां से उसने अपने दोस्त संजय से कहा कि उसके साथ लूटपाट हो गई, जिससे पुलिस को आसानी से गुमराह किया जा सके।

