jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

हरदा. नपा तत्कालीन सीएमओ सहित दो अन्य पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, नपा से ठेकेदार की निर्माण कार्यों भुगतान संबंधी फाइल गायब मामले में

हरदा। तीन साल पहले एक कंपनी द्वारा शहर में विभिन्न निर्माण कार्य किए गए थे। तीन कार्यों को करने के लिए छह फाइलें बनाई थी। वर्तमान में ये फाइलें नपा से गुम हो गई हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद सिविल लाइन थाने में तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। टीआई संतोष। सिंह चौहान ने बताया कि CMO कमलेश पाटीदार ने लिखित आवेदन दिया था कि शहर में निर्माण एजेंसी शुभम द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए थे। कार्यों की अलग-अलग छह निर्मित फ़ाइलें थीं। लेकिन वह मिल नहीं रही है।

- Install Android App -

फाइलों के नहीं मिलने के कारण एजेंसी को कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने सीएमओ पाटीदार की शिकायत पर नपा के तत्कालीन सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव, इंजीनियर हरिओम दोगने और जलप्रदाय प्रभारी राजेंद्र पाराशर के खिलाफ बीएनएस की धारा 324 (5), 318 (3), 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया। टीआई चौहान ने कहा कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही विवेचना पूरी करके इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।