jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

वाराणसी में समाजवादी नेता हरीश मिश्रा पर चाकू से हमला:बोले- करणी सेना पर दिए बयान का लेने आए थे बदला, दो हमलावरों को पकड़ा

यूपी: वाराणसी के सपा कार्यकर्ता हरीश मिश्रा पर करणी सेना के लोगों ने शनिवार दोपहर में हमला कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। हमलावरों में से एक ने अपना नाम अविनाश मिश्रा, पांडेयपुर का निवासी बताया है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों हमलावरों को थाने ले आयी है। सपा नेता हरीश मिश्रा के सिर में चोट आयी है।

चाकू लेकर पहुंचे थे हमलावर

- Install Android App -

हरीश मिश्रा ने बताया- दोपहर बाद अपने घर के बाहर आशा महाविद्यालय के मोड़ पर खड़ा था। अचानक से आधा दर्जन लोग आये और मुझे पकड़ लिया और मारने-पीटने लगे। उनके हाथ में चाकू भी था। इस दौरान मोहल्ले वाले लोग आ गए और बीच बचाव करने लगे। मोहल्ले के लोगों की संख्या बढ़ते देख सब वहां से भागने लगे। जिसमें से दो मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा है।

करणी सेना के सदस्य

हरीश मिश्रा को मारने के लिए पहुंचे लोगों में से पकड़े गए शख्स का नाम अविनाश पांडेय है। जिसने बताया कि वह करणी सेना का सदस्य है और मां करणी के अपमान का बदला।