jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

संयुक्त राष्ट्र में भारत की बड़ी जीत, मिली मानवाधिकार परिषद की सदस्यता

न्यूयॉर्कः  भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में अपनी बड़ी जीत का परचम लहराया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC ) में भारत को 3 साल की सदस्यता मिल गई है। इसके चुनाव में एशिया-प्रशांत श्रेणी में भारत को 188 वोट मिले। भारत का यह कार्यकाल एक जनवरी, 2019 से शुरू होगा।
193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में UNHRC के नए सदस्यों के लिए वोटिंग कराई गई थी। खुफिया तरीके से हुए मतदान में 18 देशों को बहुमत से जीत मिली। यूएन मानवाधिकार परिषद में सदस्य बनने के लिए किसी भी देश को 97 वोटों की जरूरत होती है।
भारत को एशिया-प्रशांत कैटेगरी में परिषद में एंट्री मिली है। भारत के साथ बहरीन, बांग्लादेश, फिजी और फिलीपींस को भी इसी श्रेणी में परिषद में प्रवेश मिला है। एशिया-प्रशांत श्रेणी में पांच सीटों के लिए पांच राष्ट्र थे। इसमें भारत का चुनाव निश्चित था।