हरदा। किसानों की मुंग उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए एवं किसानों की मुलभुत समस्याओ के लिए किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौहान 24 मई को दोपहर 1 बजे खिरकिया मंडी गेट पर धरना देंगे ।
तत्पश्चात एस डी एम को ज्ञापन सौपा जाएगा उक्त धरने मै क्षेत्रीय विधायक रामकिशोर दोगने सहित किसान शामिल होंगे ।
आज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, ब्लाक अध्यक्ष शंकर सोलंकी किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मयाराम यादव ने गांवो मे किसानों से मिल कर आंदोलन मे शामिल होने की अपील की है साथी की कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी से भी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है सभी किसान संगठन से भी आग्रह किया है की किसान हित मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारने की अपील की है।

