jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

स्मार्ट मीटर का लगाए जाने का कर रही विरोध थाने मे मामला हुआ दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झांसी।उप्र मे स्मार्ट मीटर का जगह जगह लोग विरोध कर रहे है हालात ये है कि लोग बिजली विभाग के कर्मचारियो से हाथापाई तक करने को मजबूर हो गए है। एक ऐसा ही मामला झांसी के बबीना क्षेत्र की पंजाबी कालोनी में बुधवार, 5 जून को सामने आया।

स्मार्ट मीटर का विरोध मे हुई मारपीट

- Install Android App -

अपने समय में चंबल के कुख्यात डकैत रहे पान सिंह तोमर की पोती सपना तोमर ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) वैभव रावत के साथ मारपीट की घटना सामने आई। बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सपना के पिता शिवराम तोमर के घर पहुंची थी। बिजली कर्मचारी पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहे थे जिसका सपना ने विरोध किया। JE वैभव रावत के समझाया तो विवाद बड़ गया और सपना ने गुस्से में आकर JE को चार सेकंड के भीतर सात थप्पड़ जड़ दिए। नाराज सपना ने JE का मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों ने इस घटना का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सपना के परिजनों ने बीच-बचाव कर उसे घर के अंदर ले जाकर स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

जानकारी हो कि सपना के पिता शिवराम तोमर सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हैं और परिवार बबीना में रहता है। पान सिंह तोमर, जो कभी भारतीय सेना में एथलीट थे और बाद में चंबल के बीहड़ों में डकैत बने, 1981 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे. उनकी कहानी पर बनी फिल्म भी काफी चर्चित रही थी.

मामला हुआ दर्ज

घटना के बाद, JE वैभव रावत ने बबीना थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सपना तोमर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 121(1), 132, 115(2), 352, और 324(4) के तहत मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है. बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।