jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

नेहा संग परिणय सूत्र में बंधे अर्जुन अवॉर्डी मनोज, दहेज में लिया एक मुट्ठी चावल

कुरुक्षेत्र: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मनोज कुमार 11 अक्टूबर को नवरात्रों में शादी के बंधन में बंध गए। बॉक्सर मनोज की शादी मथाना गांव की रहने वाली नेहा के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई हुई। उनके रिशेप्शन का कार्यक्रम सेक्टर-7, कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर आज होगा। उन्होंने दहेज के नाम पर केवल एक मुट्ठी चावल लकेर नेहा को अपना जीवन साथी बनाया।

बता दें कि बॉक्सर मनोज ने बिना किसी दान दहेज के यह शादी की है। इससे पहले सगाई में भी मनोज ने एक मुट्ठी चावल लिए थे। मनोज के भाई कोट राजेश ने बताया कि देश के लाखों लोग मनोज को फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी युवा बिना दहेज लिए शादी करें तो लड़की के माता-पिता से बेटी की शादी का आर्थिक बोझ खत्म हो जाएगा।

- Install Android App -

सरल स्वभाव की जीवन साथी है नेहा
बॉक्सर मनोज की जीवन संगिनी बेहद की सरल स्वभाव की हैं और वो जेबीटी की पढाई करने के बाद बच्चों को पढ़ाने में दिलचस्पी रखती हैं। वहीं वो स्नातक और स्नातकोतर की पढाई पूरी कर चुकी हैं।

दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड 
मनोज कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार भारत को मेडल दिला चुके हैं। उन्हें 2014 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने 2007 में एशियन चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज, 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और 2018 कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने साउथ एशियन गेम्स 2016 में गोल्ड हासिल किया था।

शादी में पहुंचे कई खिलाड़ी 
मनोज की बारात में अर्जुन अवॉर्ड विजेता और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, अर्जुन अवॉर्ड विजेता बॉक्सर जितेंद्र, एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर अमित पंघाल, बॉक्सर धीरज, ओलिंपियन सुमित सांगवान, द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता जयदेव बिष्ट, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर गौरव बिधुड़ी, बॉक्सर नीलकमल, दिनेश ओलंपियन और  कोच जगदीप हुड्डा शामिल हुए।