jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

MP BIG NEWS: महिला सरपंच मंजु यादव के घर से 40 तोला सोना 1 करोड़ नगदी की डकैती

बन्दूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर परिवार को बनाया बंधक

चार पहिया वाहन से हथियार लेकर बदमाश बेखौफ महिला सरपंच की घर घुसते है। फिर सरपंच और उसके पति को हथियार की धौंस दिखाकर एक कौने मे बिठा देते और घर के सभी नगदी जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाते है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। जिले के जौरा स्थित अलापुर सरपंच मंजू यादव के घर कुछ बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश चार पहिया वाहन से आए।उन्होनें बंदूकों के दम पर सरपंच परिवार को बंधक बनाकर इस डकैती को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियो ने सरपंच के परिवार के लोगों को एक कोने में बैठाने के बाद नकदी और जेवरात समेत ले गए। इस दौरान उन्होंने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देते रहे।

सरपंच पति राजकुमार यादव के अनुसार, डकैत अपने साथ 40 तोला सोना और लगभग एक करोड़ रुपये की नकदी को समेटकर गए है। सरपंच पति चार बदमाशों में से एक को पहचानने का दावा कर रहा है, जिसका नाम आसाराम कुशवाहा बताया जा रहा है।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार सरपंच के घर हुई डकैती की सुचना उन्होंने पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही जिला एसपी समीर सौरभ सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सरपंच ने डकैती की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस सक्रियता से जांच में जूट गई है।