jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण क्षेत्र अबगांवखुर्द, भुन्नास व बागरूल का किया भ्रमण स्कूल, आंगनवाड़ी भवन, उचित मूल्य दुकान व तेली का सराय का किया निरीक्षण

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र अबगांवखुर्द, भुन्नास, बागरूल, तेली की सराय व अबगांवकला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने वहां स्थित स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य की दुकान, दिव्यांग जन छात्रावास व जिला जेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक श्री बलवन्त पटेल, एसडीएम श्री कुमार शानु देवड़िया, तहसीलदार श्री राजेन्द्र पंवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जैन ने तेली की सराय के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने तेली की सराय में पौधरोपण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम बागरूल में दिव्यांगजन छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होने वहां बच्चों को दिये जाने वाले भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को छात्रावास में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के बच्चों ने कलेक्टर श्री जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कलेक्टर श्री जैन ने जिला जेल का निरीक्षण कर रिकार्ड रूम, वीसी रूम, मुलाकात कक्ष व बंदियों के बैरिक की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने जिला जेल में अन्य आवश्यक स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिये।

अबगांवखुर्द व भुन्नास में स्कूल का निरीक्षण कर उपस्थित बच्चों से की चर्चा
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम अबगांवखुर्द में हाई स्कूल निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 वीं के बच्चों से चर्चा कर अध्यापन संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होने बच्चों की सवाल भी पूछे। उन्होने उपस्थित शिक्षकों को विद्यालय का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिये प्रयास करने के लिये कहा। उन्होने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाए तथा उसे नियमित रूप से चेक भी किया जाए। साथ ही बच्चों की मासिक टेस्ट आयोजित की जाए। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक को शिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार व रविवार को आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव को स्कूल परिसर के खेल मैदान को दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को ‘‘माँ की बगिया’’ अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम अबगांवखुर्द में निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने स्कूल भवन के सामने स्थित खाली भूमि पर पौधरोपण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्राम भुन्नास में हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने कक्षा 12 वीं के बच्चों से चर्चा कर अध्यापन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने उपस्थित शिक्षकों को नियमित रूप से वीडियों के माध्यम से भी अध्यापन कार्य कराने के निर्देश दिये।
ग्राम भुन्नास में कलेक्टर श्री जैन ने आरोग्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिला स्वास्थ कर्ता से यूविन पोर्टल पर डाटा अपडेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होने इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला स्वास्थ कर्ता को समन्वय के साथ पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने तथा स्कूलों में बच्चों को आयरन की टेबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने शासकीय आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण कर डिस्मेंटल की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

- Install Android App -

आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को बिस्किट वितरित किये
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम भुन्नास के आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों को बिस्किट के पेकेट वितरित किये। उन्होने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण ट्रेकर एप पर डाटा अपडेशन करने के संबंध में जानकारी ली तथा नियमित रूप से पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिये। उन्होने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को डिस्मेंटल के बाद पुराने आंगनवाड़ी भवन तोड़ने के निर्देश भी दिये।

उचित मूल्य का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम भुन्नास में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने संचालक से ई-केवायसी की जानकारी ली। दुकान संचालक ने बताया कि ई-केवायसी का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होने इस दौरान स्टाक पंजी परीक्षण कर दुकान संचालन की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने दुकान पर सतर्कता समिति का बोर्ड लगाने के निर्देश भी दुकान संचालक को दिये।