jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं

कोरोना को हराने के लिए भारतीय रेलवे PM CARES में देगा 151 करोड़, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में भारतीय रेलवे की तरफ से PM CARES में 151 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. रेल मंत्री ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मैं और मेरे साथी रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी जी एक महीने के, तथा रेलवे के 13 लाख, व PSU के साथी एक दिन के वेतन से, PM CARES में ₹151 करोड़ की राशि का सहयोग देंगे। साथियों के सहयोग से अभिभूत हूं, मेरी प्रार्थना है कि देश स्वस्थ व सुरक्षित हो।’

- Install Android App -

इससे पहले पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए ही इस बात की भी जानकारी दी कि नई दिल्ली स्थित निजामुद्दीन तथा शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 2,000 व्यक्तियों के लिये भोजन में खिचड़ी की व्यवस्था की गयी. कोरोना आपदा के समय Lockdown में फंसे लोगों के लिये भोजन का वितरण कर रेलवे अपनी सेवा की जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभा रहा है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए लोगों से मदद की अपील की है. पीएम मोदी ने लोगों से ‘पीएम केयर्स फंड’ (PM-CARES Fund) में सहयोग देने की अपील की है. पीएम ने कहा कि आपका सहयोग स्वस्थ भारत का निर्माण करेगा. पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड का अकाउंट नंबर भी जारी किया.