jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

20 साल तक वहीं बैठे रहेंगे… अमित शाह ने कांग्रेस को सुनाया

नई दिल्ली। लोकसभा में आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो चुकी है। सदन में शुरूआती हंगामे के बाद अब 16 घंटे की बहस शुरू हो गई, जिसकी शुरूआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की और बताया किस तरह भारतीय सेना ने पाकस्तिानी आर्मी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दतिया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने अपनी बात रखी। बाद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक-एक कर भारत ने क्या फैसले लिए, उस पर बात की उन्होंने बताया कि आतंक के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है। हमने तुरंत बहुत सख्त कदम उठाए। दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे 27 से ज्यादा देशों की ओर से तुरंत फोन कॉल आए। इसी बीच एक ऐसा मौका आया जब जयशंकर को विपक्षी नेता टोकने लगे तो गृहमंत्री अमित शाह खड़े हुए। कहा, आपको अपने देश के विदेशमंत्री पर भरोसा नहीं है। इसीलिए आप विपक्ष में बैठे हो और 20 साल वहीं बैठे रहोगे।

इससे पहले चिराग पासवान की पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि 1971 में इंदिरा गांधी ने ये किया, इंदिरा गांधी ने वो किया, लेकिन वो बिहार के बेटे जगजीवन राम को क्यों भूल जाते हैं। वही जग जीवन राम जो उस वक्त रक्षा मंत्री थे। इससे साफ है क?ि कांग्रेस को नेताओं से दिक्कत है।

- Install Android App -

इससे पहले गौरव गोगोई ने सरकार से सवाल पूछा-कहा, हमला करने वाले आतंकी कहां हैं? सरकार ने 100 दिन बाद भी उन्हें क्यों नहीं ढूंढा। इसके बाद जेडीयू सासंद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब आपकी सरकार थी, तब देशभर में हमले होते थे, 26/11 को आतंकियों का हमला हुआ, मुंबई पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया था, आपने क्या किया? उन्होंने कहा, पाकिस्तानी मिसाइलें आती थीं, लेकिन हवा में ही फुलझड़ी की तरह फुस्स हो गईं। हमारे सनिकों ने जब हमला किया तो उनका पूरा कंट्रोल सिस्टम ध्वस्त हो गया। इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुप कराओ। वो बार बार सीजफायर पर क्रेडिट लेने की कोशशि कर रहे हैं। 28 बार क्रेडिट ले चुके हैं। इसी बीच सांसदों ने रात 12 बजे तक संसद चलाने की मंजूरी दे दी है। यानी रात 12 बजे तक आपरेशन सिंदूर पर बहस होगी।

वहीं विपक्ष की तरफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अभी बोलना बाकी है। उधर बिहार में चुनाव आयोग के रकफ अभियान के खिलाफ राज्यसभा में एक बार फिर हंगामा देखा गया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के आपत्तिजनक बयान पर बीजेपी ने आज संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।