jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बारिश से उखडऩे लगी सडक़ें…निर्माण की खुलने लगी पोल

भोपाल। मप्र में सरकार का सबसे अधिक फोकस सडक़ निर्माण पर रहता है। लेकिन इस साल मानसून की एक महीने की बारिश सडक़ें खराब हो गई हैं। राजधानी भोपाल हो या प्रदेश का कोई भी क्षेत्र बारिश की पहली बूंदों में सडक़ों का विकास इस कदर बह गया है कि अब सडक़ों पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े नजर आ रहे हैं। कई जगह तो सडक़ें इस कदर धंस गई हैं कि उनमें कार हो या बस इसमें फंस रहे हैं। वहीं प्रदेशभर में सैकड़ों पुल-पुलिया जर्जर हो चुकी हैं।

- Install Android App -

राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश की सडक़ों की हालत इस मानसून में बद से बदतर हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने 216 करोड़ रुपये के मेगा प्लान के तहत व्हाइट टॉपिंग, नाली निर्माण, और सडक़ सरफेसिंग का दावा किया था, लेकिन पहली ही बारिश ने इस प्लान की पोल खोल दी। भोपाल की कोई भी सडक़ ऐसी नहीं बची, जहां गड्ढे और जलभराव ने जनता का जीना मुहाल न किया हो। लोक निर्माण विभाग ने अप्रैल में भोपाल की सडक़ों को बारिश से बचाने के लिए 216 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया था। इस योजना के तहत 27 प्रमुख सडक़ों पर व्हाइट टॉपिंग (कंक्रीट की परत), नाली निर्माण, और सडक़ सरफेसिंग का काम होना था। दावा था कि यह तकनीक सडक़ों को टिकाऊ बनाएगी और बारिश में गड्ढे नहीं बनेंगे। लेकिन बारिश ने इस प्लान की धज्जियां उड़ा दीं। हमीदिया रोड, रायसेन रोड, भारत टॉकीज, अशोका गार्डन, और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने की सडक़ों पर गड्ढों और जलभराव ने जनता को परेशान कर दिया।

कहां-कहां खर्च हुए 216 करोड़
लोक निर्माण की योजना के तहत भोपाल की जिन सडक़ों पर काम किया गया, उनमें से सभी की हालत खराब है। योजना के तहत हबीबगंज नाका से रायसेन रोड पर 4.40 करोड़ रुपये, सूरज नगर से विशन खेड़ी मार्ग पर 3.80 करोड़ रुपये, भोपाल-चिकलोद मार्ग पर 5.70 करोड़ रुपये, कालीपरेड मार्ग पर 1.20 करोड़ रुपये, भारत टॉकीज चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग पर 2.50 करोड़ रुपये, लिली टॉकीज चौराहे से भदभदा सेतु पर 7.60 करोड़ रुपये, लिंक रोड नंबर 1 पर 3.15 करोड़ रुपये और लिंक रोड नंबर 3 पर 1.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन अब ये खडक़ें खराब हो चुकी हैं। इनके अलावा, करोंद मंडी पेट्रोल पंप, अशोका गार्डन थाने से सेमरा रोड, सिंधी कॉलोनी चौराहा, डीआईजी बंगला चौराहा से यूनियन कार्बाइड रोड, बैरसिया रोड, करोंद से लामाखेड़ा रोड, कोकता बायपास रोड, सैफिया कॉलेज रोड, हलालपुरा बस स्टैंड रोड, ललिता नगर, अयोध्या नगर, और मिनल रेशिडेंसी की सडक़ों पर भी गड्ढों और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।