jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

माचिस जलाकर टैंक के पास फेंकी

इंदौर। मध्य प्रदेश इंदौर जिले के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक खतरनाक घटना सामने आई। एक युवक ने बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंक दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दरअसल, पूरी घटना छोटा बांगड़दा रोड स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप की है। यहां तीन युवक बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जब कर्मचारियों ने हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल भरने से इनकार किया तो उनमें से एक युवक भड़क गया। उसने जेब से चाकू निकालकर कर्मचारी को डराने लगा। इतना ही नहीं गुस्से में उसने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए। स्थिति बिगड़ता देख पंप के अन्य कर्मचारी और ग्राहक वहां जमा हो गए। दबाव बढ़ता देख तीनों युवक मौके से भाग निकले।पेट्रोल पंप संचालक अमन शुक्ला ने तत्काल एरोड्रम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। क्योंकि माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंकने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।