jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हंडिया : नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति नदी में गिरा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। हंडिया : नेमावर में गुर्जर शक्ति का प्रदर्शन, एकजुटता के मंच से बदले समीकरणों के संकेत हरदा : 22 मार्च को सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण हरदा आयेंगे। नेहरू स्टेडियम पर होगी जनसभा ! हरदा : एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन प्रेस वार्ता: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मुख्यमंत्री , प्रभारी मंत्री, भाजपा नेताओं से पूछे सव... हरदा : अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अशोक पाराशर महामंत्री,संदीप प... हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विकासखण्ड, निकाय व ग्राम पंचायत स्तर... देवास : चैत्र नवरात्रि पहले दिन ही देवास की माता टेकरी पर उमडा़ जनसैलाब जबलपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: शेयर निवेश के नाम पर महिला से 2.27 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्...

सीआरपीएफ का वाहन खाई में गिरा, 3 जवानों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित बसंतगढ़ इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इलाके के कंडवा के समीप एक सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य घायल हो गए।

जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 03 जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 जवान घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास उस वक्त हुआ, जबकि सीआरपीएफ का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत ही करीब के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

- Install Android App -

घटना के संबंध में जानकारी दे रहे एडिशनल एसपी, उधमपुर, संदीप भट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कि उधमपुर: कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ वाहन के साथ सड़क दुर्घटना की खबर पाकर परेशान हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं। राहत एवं बचाव उपाय तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और स्थानीय लोग भी सहायता के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।