jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

एमपी को मिला रेलवे का बड़ा तोहफा, अमृत और वंदे भारत कोच निर्माण का रास्ता साफ

भोपाल। मेक इन एमपी की दिशा में सीएम मोहन यादव को बड़ी सफलता मिली है। वंदे और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के कोच अब मध्य प्रदेश में बनेंगे। भारत सरकार की बड़ी कंपनी बीईएमल अब रायसेन में अपना प्लांट लगा रही है। 1800 करोड़ रुपए से शुरू हो रही इस परियोजना की नींव देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रखेंगे। इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही प्रदेश की सूरत बदल जाएगी।

बीईएमएल रायसेन में लगाएगी प्लांट

- Install Android App -

दरअसल, भारत सरकार की बड़ी कंपनियों में से एक भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) प्रदेश में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत देश की प्रीमियम ट्रेनों वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो कोच का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की लागत 1800 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट को ब्रह्मा (BRAHMA) नाम दिया गया है। इस कंपनी से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा और अहम कदम है।

रायसेन के उमरिया जिले में लग रही फैक्ट्री

गौरतलब है कि बीईएमएल इस प्रोजेक्ट की स्थापना रायसेन जिले के गांव उमरिया में कर रही है। इस प्रोजेक्ट में 5000 लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। खास बात है कि यह पहला मौका है जब इस प्रकार के रेलवे कोच निर्माण की सुविधा मध्यप्रदेश को मिलने जा रही है। यह राज्य को देश के रेलवे प्रोडक्शन मैप पर अहम स्थान दिलाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए उमरिया गांव की तहसील गौहरगंज में 148 एकड़ जमीन का आवंटन किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट की दूरी ओबैदुल्लागंज से 4 किमी, एनएच-46 से एक किमी और भोपाल एयरपोर्ट से 50 किमी है।