jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने मनाया श्रावणी पर्व,ब्राह्मणों ने विधि विधान से जनेऊ की धारण

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा शनिवार को हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में विधि विधान से विप्रो ने श्रावणी उपाकर्म कर यज्ञोपवीत धारण किया।आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित के निर्देशन में ब्राह्मणों ने दश विधि स्नान, ऋषिपूजन,सूर्योपस्थान एवं यज्ञोपवीत पूजन कर इसे धारण किया।इसके बाद हवन कर आरती की गई।इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज की पहल एवं जनेऊ संस्कार की जानकारी से प्रेरित होकर युवाओं ने जनेऊ धारण की।वहीं वेद अध्ययन प्रारम्भ करने से पहले बालक केशव शर्मा आयु 12 वर्ष ने जनेऊ संस्कार कर इसे कर धारण की।आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म आत्म शुद्धि और पापों से मुक्ति का पर्व है यह

- Install Android App -

स्वाध्याय,संस्कार, ज्ञान के लिए प्रेरित करता है।सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संगठन द्वारा श्रावणी उपाकर्म मनाया जाता है,ताकि जिन्होंने जनेऊ धारण नहीं की है वे संस्कार के प्रति प्रेरित हो।उपाध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार का सभी महत्व समझे,सभी प्रेरित हो। इसी भाव से संगठन पारंपरिक,धार्मिक, आध्यात्मिक आयोजन करता है।इस दौरान चंद्रकांत शुक्ला,सुभाष शुक्ला,गजानंद डाले,दीपक शुक्ला,अमित दुबे,संदीप पुरोहित,सुदीप मंडलोई,दीपक चौबे,सचिन व्यास,अभिषेक पुरोहित,चंचल जोशी सहित विप्र जन उपस्थित थे।