हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मगरधार रोड स्थित दयोदय गौशाला पहुंचकर गौ-माता का पूजन अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इसके पश्चात विधायक डॉ. दोगने द्वारा दयोदय गौशाला में गौ-माता
के लिए विधायक निधि की 05 लाख रूपये की राशि स्वीकृत वात्सल्य गौसदन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। हरदा विधायक द्वारा श्री दयोदय पशुधन संरक्षण समिति को दी गई सौगात के लिए समिति के सदस्यों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, समिति अध्यक्ष अनूप जैन, संजय जैन, शरद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमर रोचलानी, अनिल सूरमा, ज्ञानेश चौबे, राजू अग्रवाल, अमित राठी, सोहन उन्हाले, नीलू जैन, राजेंद्र मामा, अशोक नेगी, कमल किशोर सहित समस्त समिति सदस्य उपस्थित थे।

