jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

रेलटेल को मिले 50 करोड़ के नए प्रोजेक्ट

नई दिल्‍ली। रेलवे मंत्रालय की नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (रेलटेल) को हाल ही में दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 50.42 करोड़ है। ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से कंपनी को 15.42 करोड़ का वेबसाइट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत विभाग के कॉलेजों के लिए बायलिंगुअल वेबसाइट्स डिजाइन और विकसित की जाएंगी। इस कार्य की समय सीमा 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, केरल स्टेट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिशन ने रेलटेल को 34.99 करोड़ के कॉन्ट्रेक्ट के तहत राज्य के डेटा सेंटर्स के संचालन और रखरखाव का कार्य सौंपा है। यह प्रोजेक्ट पांच वर्षों तक चलेगा और इसे 18 अगस्त 2030 तक पूरा किया जाएगा। रेलटेल के शेयर आज 21 अगस्त 2025 को मामूली बढ़त के साथ 359.20 पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 11,528 करोड़ से अधिक है और यह बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। नए प्रोजेक्ट मिलने और मजबूत वित्तीय नतीजों के चलते निवेशकों की नजर रेलटेल पर बनी हुई है। कंपनी ने 28 जुलाई 2025 को पहली ‎तिमाही ‎वित्त वर्ष 26 के नतीजे घोषित किए, जिनमें ऑपरेटिंग इनकम 744 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 33 फीसदी अधिक है। कुल राजस्व 758 करोड़ पहुंच गया, जो 31 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। कर पूर्व मुनाफा 89 करोड़ रहा, जिसमें 34 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, शुद्ध लाभ 66 करोड़ रहा, जो पिछले साल के 49 करोड़ से 35 फीसदी ज्यादा है। इन प्रोजेक्ट और वित्तीय प्रदर्शन के चलते रेलटेल के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।