jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

पटना में सड़क हादसा, हाइवा-ऑटो में टक्कर, 8 लोगों की मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा हाइवा और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर से हुई। जिसमें 5 महिला समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दनियावां थाना अध्यक्ष ने बताया, मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह 6 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। ट्रक वाले ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, फिर ऑटो रिक्शा में सवार सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं।’ घायलों का इलाज पटना के PMCH में चल रहा है।