jhankar
ब्रेकिंग
जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को

एमपी में मानसून का कहर जारी, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। एमपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जबकि कहीं-कहीं रुक-रुककर पानी बरसने से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, नर्मदापुरम, मंडला, सिवनी और मालवा सहित कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

- Install Android App -

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग(IMD) ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं शिवपुरी, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्‍जैन, शाजापुर, अशोकनगर, बालाघाट, मुरैना, सिवनी और अलीराजपुर समेत 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नदियों-डैम का बढ़ा जलस्तर
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते नर्मदापुरम में तवा डैम का एक गेट तीन फीट तक खोलकर पानी छोड़ा गया। श्योपुर में सीप नदी उफान पर आने से निचली बस्तियों में पानी भर गया, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए। यहां बोदल की पुलिया बहने से सवाई माधोपुर रोड बंद करना पड़ा. कराहल में दो युवक नाले में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है।