jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...

दिल्ली में हेवी रेन का यलो अलर्ट, यूपी-बिहार में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर

नई दिल्ली। पूरे देश में मानसून का जोरदार सिस्टम एक्टिव है। उत्तर प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश के 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में स्थित अहरौरा बांध के 22 गेट 9 साल बाद खोले गए। इस वजह से कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं राजस्थान के अलवर के रामगढ़ में तेज बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। इस हादसे में 7 लोग दब गए। एक बच्ची की हालत गंभीर है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन लैंड स्लाइड की चपेट में आ गया। इससे एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।

दिल्ली में हेवी रेन का यलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस से राहत मिली है। IMD ने तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे में बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, चंदौली और मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

20 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया जी, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर समेत 20 जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। सारण में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।