jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

उत्तर कोरिया ने बना लिया अपना एस-400

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से अपने कट्टर दुश्मन अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है। इस बार कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, हाइपरसोनिक मिसाइल, परमाणु-संचालित मिसाइल पनडुब्बी, या फिर परमाणु हथियारों से नहीं बल्कि खुद की एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका का टेंशन बढ़ा दिया है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के सीमा पर बढ़ रहे टेंशन के बीच एयर डिफेंस सिस्टम को डेवलप किया है। दरअसल, कोरिया ने अपना एस-400 यानी अपनी स्वदेशी एयर डिफेंस डेवल्प कर लिया है।

- Install Android App -

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने दो नई मिसाइल हथियार प्रणाली या फिर कहें कि एयर डिफेंस सिस्टम को डेवल्प किया है। 23 अगस्त को किए गए परीक्षण से पता चला कि दोनों नई मिसाइल हथियार प्रणालियों में बेहतर लड़ाकू क्षमता है। उन्होंने बताया कि किम जोंग उन ने एयर डिफेंस सिस्टम की लॉन्चिंग की निगरानी की। नई मिसाइलों के परीक्षण के बारे में विस्तार जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने इस डिफेंस सिस्टम के बारे में जानकारी दी कि इसका ऑपरेशन और रिएक्शन मोड अनोखी और विशेष तकनीक पर आधारित है। हालांकि, ये नहीं बताया कि इसकी परीक्षण कहां की गई। ‘इनकी फायरिंग से यह साबित हुआ कि इन दो प्रकार एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक किसी भी टारगेट को हवा में तबाह करने के लिए सक्षम है।

उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने दो नए एयर डिफेंस सिस्टम का परीक्षण किया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें तनाशाह किम जोंग उन एक अज्ञात लोकेशन पर मिसाइल परीक्षण की निगरानी करते हुए दिख रहे होते हैं। बीते 19 अगस्त को दक्षिण और उत्तर कोरियाई देशों के सैनिकों के बीच नियंत्रण रेखा पार करने को लेकर झड़प हुआ था। दोनों देशों के बीच हाल के टेंशन के बीच किम जोंग उन की सेना ने नए एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका टेंशन बढ़ा दी। अमेरिका की इसलिए क्योंकि दक्षिण कोरिया उसका खास दोस्त है, जिसका किम जोंग उन के साथ टेंशन है। इसके आलावा उत्तर कोरिया के पास ऐसे हथियार हैं, जो सीधा अमेरिका पर हमला बोल सकता है।