jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

अमेरिका में टूरिस्ट बस अचानक पलटी, 5 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। नियाग्रा फॉल्स से लौट रही एक बस अचानक पलट गई, जिसमें भारत, चीन और फिलीपींस के पर्यटक सवार थे। हादसे में बिहार के शंकर कुमार झा समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पर्यटकों से भरी बस नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही थी। नियाग्रा फॉल्स अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। बस अचानक नियंत्रण होकर पलट गई। यह हादसा नियाग्रा फॉल्स से करीब 64 किलोमीटर दूर हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान शंकर कुमार झा (65), मधुबनी (बिहार), भारत, पिंकी चंगरानी (60), ईस्ट ब्रंसविक, न्यू जर्सी (अमेरिका), जिए होंगझुओ (22), बीजिंग, झांग जियाओलान (55), जर्सी सिटी, न्यू जर्सी, जियान मिंगली (56), जर्सी सिटी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि यह बस 2005 वैन वूल बस एंड कोच थी, जिसे स्टेटन आइलैंड, न्यूयॉर्क संचालित कर रही थी। वहीं, बस चालक का नाम बिन शाओ (55 फ्लशिंग, न्यूयॉर्क) है। पुलिस जांच में यह साफ हुआ है कि ड्राइवर ने शराब या नशा नहीं किया था और बस में कोई तकनीकी खराबी भी नहीं थी। हादसे के असल वजह की जांच की जा रही है।