jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने चलाई बुलेट

पूर्णिया। वोटर अधिकार यात्रा के 8वें दिन पूर्णिया में राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। इस दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे नजर आए। राहुल ने दो किलोमीटर तक बाइक चलाई। इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक उनकी बुलेट के सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने राहुल गांधी को किस कर लिया। तब तक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

- Install Android App -

वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर थे। उनके पीछे बॉडीगार्ड था। यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्‌टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी। करीब 30 मिनट तक वह ढाबे पर ही रुके। ढाबे वाले से हालचाल जाना। इस दौरान तेजस्वी, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, पप्पू यादव भी उनके साथ मौजूद थे।