jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

हरदा: मूंग उपार्जन में फर्जी पंजीयन करने एवं कराने वाले सहकारी समितियों के कर्मचारियों व अन्य दो पर एफ.आई.आर. दर्ज

हरदा / सेवा सहकारी समिति, नीमगांव के सहायक समिति प्रबंधक अमृतलाल विश्नोई, आपरेटर अनिल विश्नोई, किसान श्रीमति संगीता विश्नोई पति मोहन विश्नोई ग्रांम खमलाय एवं मोहन पिता नाथूराम विश्नोई ग्राम खमलाय के विरुद्ध थाना सिविल लाईन हरदा में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

- Install Android App -

नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नर्मदापुरम् नोडल शाखा हरदा ने बताया कि संगीता विश्नोई पति मोहन विश्नोई के द्वारा पंजीयन केन्द्र नीमगांव में स्वयं के पंजीयन में अन्य कृषक विश्राम बोदरी, भीका, रमेश, सुगनाबाई, मुकेश का नाम बिना दस्तावेज के पंजीयन में नाम जोडा गया।

इसी प्रकार किसान मोहन पिता नाथूराम विश्नोई द्वारा स्वयं के पंजीयन में अन्य किसानों के नाम जोड़कर सिकमी के स्थान पर स्वयं के रूप में पंजीयन करवाया गया है। नियमानुसार सिकमी किसान का पंजीयन 5 हेक्टेयर से अधिक का नहीं होता है किंतु स्वयं के रूप में पंजीयन करने पर 5 हेक्टेयर से अधिक का पंजीयन हो जाता है। किसान संगीता विश्नोई पति मोहन विश्नोई एवं श्री मोहन पिता नाथूराम विश्नोई द्वारा समिति नीमगांव के सहायक समिति प्रबंधक अमृतलाल विश्नोई एवं समिति आपरेटर अनिल विश्नोई के साथ मिलकर अनुचित अवैधानिक पंजीयन कराकर मूंग विक्रय किया गया। उप संचालक कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के द्वारा आदेशित करने पर सिविल थाना हरदा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।