jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

BIg NEWS: विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से मिली हरदा जिले को विधि महाविद्यालय की नई सौगात !

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी प्रदान की गई है कि हरदा जिले के लिए भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा विधि महाविद्यालय को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। हरदा का विधि महाविद्यालय नीवन सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा। जिसके पहले बैच हेतु 60 सीट एलॉट की गई है। ज्ञात हो कि हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने कई वर्षों से विधि महाविद्यालय हरदा जिले में शुरू कराये जाने हेतु प्रयासरत थे और म.प्र. विधानसभा में भी विधि महाविद्यालय का मुद्दा जोर-शोर से सदन में उठाकर सरकार पर हरदा जिले में विधि महाविद्यालय अतिशीघ्र शुरू कराये जाने का दबाव लगातार बना रहे थे।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने की क्षेत्र में लगातार विकास करने की लगन और मेहनत रंग लाई और अब हरदा जिले में नवीन सत्र से विधि महाविद्यालय शुरू होने जा रहा है। विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु हरदा विधानसभा के ग्राम अबगांवकलां में 06 एकड़ जमीन एलॉट की गई है।

जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में प्रारंभ होकर लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण का शेष कार्य, निर्माण एजेंसी द्वारा मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जावेगा। जिसके पश्चात नवीन सत्र 2026-27 से विधि महाविद्यालय नियमित रूप से शुरू किया जावेगा। हरदा जिले को मिली उक्त नवीन सौगात के लिए समस्त क्षेत्रवासियों व कांग्रेसजनों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त किया गया है।