jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

बुरहानपुर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार प्रदेश में वोट चोरी का मामला उजागर करने के बाद कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी के साथ वोट चोरी को अभियान के रूप में लेकर पूरे देश में चलाया है वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत बुरहानपुर में भी शहर और जिला कांग्रेस की ओर से गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली का आयोजन किया जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक की अगुवाई में निकल गई इस रैली में कांग्रेस के सभी गुटों से नेता नजर आए गांधी चौक से रवाना हुई बाईक रैली में पार्षदों सहित अन्य नेता नजर आए जो भाजपा के वोट चोरी के मुद्दे पर नारेबाजी करते देखे गए वहीं दूसरी और भाजपा इस अभियान को दबाने और सुर्खियों में बने रहने को लेकर राहुल गांधी के एक बयान को निशाना बनाकर आंदोलन कर राजीव गांधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर रही है भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी से इतनी भयभीत है कि उसका बड़ा और छोटा नेता सभी कांग्रेस और राहुल गांधी की बुराई कर उन्हें समाचार पत्रों में पब्लिसिटी दिला रहे हैं कांग्रेस जब कि केवल आधारभूत मुद्दों पर भाजपा का विरोध कर रही है बुधवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित बाइक रैली में कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से चुनाव आयोग को आधे हाथों लेकर इसमें सुधार की मांग की है!