jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रीवा का अजब-गजब मामला: 25 लाख से बना तालाब चोरी

रीवा। आपने अभी तक सोने-चांदी, हीरे जेवरात और रुपये चोरी के बारे में सुना होगा। लेकिन अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। रीवा के एक गांव में छोटी सी चीज नहीं बल्कि 25 लाख की लागत से बना एक पूरा का पूरा तालाब ही चोरी हो गया। अब ग्रामीण इस तलाब की खाेज में लगे हैं और ढूंढ़ने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

चोरी हुआ 25 लाख की लागत से बना तालाब

रीवा जिले के चाकघाट क्षेत्र के कठौली गांव से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। इस गांव में सोना- चांदी या रुपये की चोरी नहीं, बल्कि एक पूरा तालाब ही चोरी हो गया है। दरअसल, 9 अगस्त 2023 को कठौली गांव में कागजी तौर पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण किया जा चुका था। तालाब को राजस्‍व के अभिलेख के मुताबिक भूमि क्रमांक 177 दर्ज बनाया जाना था। लेकिन जब ग्रामीणों ने जाकर देखा, तो वहां तालाब के नाम और निशान तक नहीं मिले।

- Install Android App -

सरपंच पर लगे आरोप

जब इस बारे में RTI से जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि इस तालाब का निर्माण कभी हुआ ही नहीं है। बल्कि ग्राम पंचायत के सरपंच मनीराम धीरेंद्र तिवारी ने अपनी ही प्राइवेट जमीन रकवा नंबर 122 में बांध बनाकर पानी रोक लिया था और उसे तालाब बताकर पूरी राशि निकाल लिया।

कलेक्‍टर ने दिए जांच के आदेश

इसकी जानकारी सामने आने के बाद जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर सरपंच से पैसे वसूलने के आदेश दिए थे। ल‍ेकिन सरपंच ने शासन को गुमराह करने के लिए अपनी निजी जमीन का छोटा हिस्सा सरकार को दान कर दिया। इस मामले में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं चाकघाट के थाना प्रभारी घनश्याम तिवारी ने इसे अनियमितता का मामला कहते हुए तालाब चोरी की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की बात कही है।