jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

शंकर पुत्र पार्वती नंदन गणपति को नम आँखों से ग्रामवासियों ने दी बिदाई जवारे सहित गणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन

मदन गौर की रिपोर्ट

हरदा /बालागाँव एवं आसपास के क्षेत्रो मै अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को गणेशउत्सव मै उत्साह के साथ जगह जगह लम्बोदराय के पांडालों हवन व कन्या भोज भंडारा का आयोजन हुआ इसके बाद आज अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं और जवारों को गांव मै चलित झांकी बनाकर पूरे गांव की गलियों मै निकाली गई।हर चौक चौराहे पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ पार्वती नंदन की विदाई नम आंखों से दी।

- Install Android App -

मानो ऐसा लग रहा था कि हर माता पिता अपने बेटे की विदाई कर रहा हो।पूरे गांव बालागाँव गणेशजी के गगनभेदी नारों के साथ गुंजा मान हुआ ग्राम के युवाओं डीजे के धुन पर जमकर थिरके जगह-जगह रंग गुलाल उड़ाया गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ घर मै पधारो गणराज गीतों पर चौक चौराहे पर जमकर नृत्य किया गया

ग्राम के पुरुषों युवा बच्चों महिलाओं द्वारा विदाई के अवसर पर शंकर पुत्र पार्वती नदंन गणेश जी को सभी ग्राम वासियों ने नम आंखों से विदाई दी आज शाम 6:00 बजे गाँव की ही मटकुल नदी पर पूजन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का जवारे सहित विसर्जन किया गया।