jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

रानी अवंती हायर सेकंडरी स्कूल की शिक्षिका जानकी चौरे को नपा परिषद ने किया सम्मानित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इटारसी।नगर पालिका परिषद इटारसी एवं शिक्षक कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह पं भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम इटारसी में आयोजित हुआ। इस समारोह में रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका जानकी चौरे को सम्मानित किया गया । यह सम्मान क्षेत्रीय विधायक सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत के साथ नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा ने उन्हें प्रदान किया।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि जानकी चौरे रानी अवंती स्कूल के समन्वयक देवेंद्र कुमार चौरे की पत्नी है जो विद्यालय के अध्यापन के कार्य मे सहयोग प्रदान करती हैं। स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने उनके सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं । रानी अवन्ती स्कूल स्टाफ से अंकिता चौधरी, अलका राजपूत, सरिता सोनोने, कंचना खंडारे, हर्षिला रत्नाकर, प्रियंका राय, डॉली सारवान, प्राची बरखने, अंजलि चौरे, अलीशा पटेल, प्राची चौधरी सविता चौरे, उपासना सारवान, तनु रैकवार, रीना चौहान ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं।