सीधी। भारत आज एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने जा रहा है। पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने को लेकर देशभर में कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान से मैच खेलने को लेकर मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा वाले अपनी बातों से पलट जाते हैं। पाकिस्तान जैसे नफरती देश से मैच खेलने जा रहे हैं।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करके पाकिस्तान से होने वाले क्रिकेट मैच का विरोध किया है। पटवारी ने कहा, ‘आज मैं आप सबसे पवित्र भाव के लिए रूबरू हुआ हूं. खेल देश के लिए बड़ी सेवा है। जैसे सेना में शहादत देता हुआ सैनिक होता है, वैसे ही देश के लिए खेलता हुआ खिलाड़ी होता है। हर रोज पसीना बहाना पड़ता है। अभी मैं आप सबसे आग्रह करना चाहता हूं कि अगर चीन और यूरोप के देशों से तुलना की जाए तो हम खेल में बहुत पीछे हैं। स्पोर्ट्स में बच्चे को डालो अगर वो देश के लिए खेल पाए तो गौरव का विषय है।
लेकिन एक बहन ने कहा है कि पाकिस्तान से मैच होना मेरे पति की शहादत का अपमान है. हमारे प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। भाजपा और भाजपा से जुड़े लोग पिच खोद देते थे कि अगर पाकिस्तान से मैच होगा तो अच्छा नहीं होगा। देश को अलग-अलग तरीके से उत्तेजित करते थे और नफरत की भावना फैलाते थे।’

